UP Board Result 2025: कब, कैसे और कहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा

UP Board Result 2025 आज दोपहर 12:30 बजे जारी होने जा रहा है। जानिए रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट्स, तरीका, स्क्रूटनी प्रक्रिया और पिछली साल की पासिंग परसेंटेज की पूरी जानकारी।


UP Board Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे UP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 घोषित करने जा रही है। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि रिजल्ट कैसे देखना है, स्क्रूटनी कैसे करानी है या पासिंग परसेंटेज कितनी रही थी तो यह लेख आपके सारे सवालों का जवाब देगा।


UP Board Result 2025: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Board Class 10th/12th Result 2025” लिंक खोजें।
  3. रोल नंबर और स्कूल कोड भरें।
  4. “सबमिट” या “व्यू रिजल्ट” पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  6. डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट सेव कर लें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

क्या स्कूल से भी रिजल्ट मिल सकता है?

जी हां, स्टूडेंट्स अपना मार्कशीट स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजीलॉकर वेबसाइट या ऐप के जरिए भी स्कोरकार्ड देखा जा सकता है।

SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए:

  • टाइप करें: UP12<रोल नंबर>
  • भेजें 56263 पर।

क्या स्क्रूटनी का विकल्प उपलब्ध है?

अगर कोई छात्र अपने UP Board Result 2025 से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छात्रों को तय फीस भरनी होगी और क्षेत्रीय कार्यालय में फॉर्म जमा करना होगा।


पिछले साल की पासिंग परसेंटेज क्या थी?

  • 2024 में, 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था और कुल पास प्रतिशत 82.60% रहा।
    • लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.42%
    • लड़कों का पास प्रतिशत: 77.78%
    • टॉपर: शुभम वर्मा (सीतापुर), 97.80% (489/500 अंक)
  • 10वीं में कुल 29,35,353 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 24,55,041 पास हुए।
    • कुल पास प्रतिशत: 89.55%
    • लड़कियों का: 93.40%
    • लड़कों का: 86.05%

पिछले वर्षों में कब आया था रिजल्ट?

वर्ष12वीं रिजल्ट की तारीख
202420 अप्रैल
202325 अप्रैल
202218 जून
202131 जुलाई

जरूरी वेबसाइट्स जहां से आप रिजल्ट देख सकते हैं:


Visit Home Page https://hindinewsbuzz.in/