अनुपाम के इस लीड एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में दौडी शोक की लहर

Photo of author

बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए बड़ा ही निराशाजनक दिन रहा। मनोरंजन इंडस्ट्री एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर से संभाली ही थी कि मंगलवार को टीवी के एक और सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में सीरियल अनुपमा के अभिनेता नीतीश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार नीतीश पांडे को रात में दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, परंतु उनका निधन हो गया।
कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन
जानकारी के अनुसार, नीतीश पांडे शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। मंगलवार रात करीब 1 से 1ः30 बजे के बीच उनको कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उनके करीबी शोक में डूब गए। उनके निधन की पुष्टि नीतीश पांडे के करीबी सिद्धार्थ नागर ने की।
वही नीतीश पांडे के निधन की खबर के बाद मनोरंजन जगत में शोक लहर की दौड़ गई। उनके निधन के बाद कई सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया। वही कई लोगों ने उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया।
कई फिल्मों में किया काम
नीतीश पांडे ने साल 1990 में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनको पहला ब्रेक वर्ष 1995 में तेजस नामक शो से मिला था। इसके बाद उन्होंने एक जासूस, मंजिले अपनी अपनी, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू, दुर्गेश नंदिनी और अनुपमा जैसे कुछ चर्चित सीरियल्स में काम किया था।
इसके अलावा, नीतीश फिल्म ओम शांति ओम और खोसला का घोसला में भी दिखे थें। उन्होंने अनुपमा में धीरज के रूप में अनुज के दोस्त की भूमिका अदा की थी। इस भूमिका को लोगों ने खूब सराहा था

Leave a Comment