शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे हैं हुस्न की परी, बेटी श्रद्धा कपूर भी इनके आगे फेल हैं 

Photo of author

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं।शक्ति कपूर को, तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं शिवांगी कोल्हापुरे कौन हैं. एक जमाने में वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हुआ करती थीं।

बॉलीवुड में क्राइम मास्टर गोगो के नाम से फेमस एक्टर शक्ति कपूर ने अपने हर एक किरदार से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। आज वह बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने न सिर्फ पर्दे पर विलेन का किरदार निभाया है बल्कि अच्छे रोल में उनकी उपयोगिता को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।

शक्ति कपूर शिवांगी कोल्हापुरे से 12 साल बड़े थे।शक्ति पंजाबी फैमिली से थे और शिवांगी महाराष्ट्रीयन थी।लेकिन दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की.शादी के दो साल बाद शिवांगी ने बेटे सिद्धांत कपूर को जन्म दिया।इसके तीन साल बाद शिवांगी ने श्रद्धा कपूर को जन्म दिया।शिवांगी पूरी तरह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा और फैमिली पर फोकस कर लिया।

शक्ति कपूर की खूबसूरत पत्नी की झलक हाल ही में जब लोगों के सामने आई है जब सभी लोग उनको देखकर यही कहते नजर आ रहे है की आखिर कोई इतना ज्यादा खूबसूरत कैसे हो सकता है। शक्ति कपूर खुद कई मौकों पर यह कहते नजर आए हैं कि उन्हें शिवांगी की खूबसूरती ने हीं दीवाना बना दिया था और यही वजह थी कि जब शिवांगी के माता-पिता शक्ति कपूर को अपना दामाद बनाने को राजी नहीं थे

श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे न सिर्फ खूबसरत एक्ट्रेस रही हैं. बल्कि वह बहुत अच्छी सिंगर भी रही हैं. उन्होंने किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे दिग्गज सिंगर के साथ गाने भी गाए हैं।

शिवांगी कोल्हापुरे 80 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेता कर चुके हैं। शक्ति कपूर और शिवांगी की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी जहां शक्ति कपूर को पहली नजर में ही शिवांगी से प्यार हो गया था और तभी से धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। 1982 में इन दोनों स्टार्स ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी।

शिवांगी कोल्हापुरे शादी से पहले बॉलुवीड में काफी एक्टिव थीं. उन्होंने अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म ‘दो अनजाने’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

शादी के लगभग 40 सालों के बाद भी शिवांगी और शक्ति कपूर की जोड़ी आज बरकरार है और अभी भी जब शिवांगी अपनी खूबसूरत अदा साड़ी पहन कर दिखाती है तब उनके आगे बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर फीकी भी नजर आती है।

शिवांगी कोल्हापुरे ने फिल्म किस्मत में मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया. उन्होंने फिल्म ‘बारूद’, ‘साजन बिना सुहागन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Leave a Comment