Salman Khan Enemies List: बॉलीवुड के यह स्टार्स है भाईजान के दुश्मन, जिसे देख आज भी सलमान खान का पारा हो जाता है हाई!

Salman Khan Enemies List: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) कई विवादो को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। अभी हाल ही की बात करे तो बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एलविश यादव को सुनाने के लिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी तक मिली थी। लेकिन इंडस्ट्री में सलमान खान के जितने दोस्त है उतने ही दुश्मन भी है। एक दुश्मनी तो सबको याद होगी जोकि विवेक ओबेरॉय के साथ है। कहा जाता है की सलमान खान ने दुश्मनी के चलते विवेक ओबेरॉय का करियर तक तबाह कर दिया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान कितने पावरफुल है। तो चलिए आज आपको सलमान खान के दुश्मनों के लिस्ट के बारे में बताते हैं।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

एक समय था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच बहुत प्यार हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे कर इनके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती गई और एक दिन ऐसा आया जब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर दिए और जिसके बाद दोनों एक दूसरे के पक्के दुश्मन बन गए।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)

विवेक ओबरॉय और सलमान खान के बीच की दुश्मनी की वजह ऐश्वर्या राय को बताया जाता है, क्योंकि सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के अफेयर के चर्चे हो रहे थे। बता दे, विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा कर दिया था कि सलमान खान ने उन्हें धमकी दी है जिसके बाद सलमान खान ने जो किया वह सबके सामने है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं लेकिन इन दोनों के बीच भी एक फिल्म को लेकर विवाद हुआ था। बता दे, फिल्म भारत को प्रियंका चोपड़ा ने बीच में ही छोड़ दिया था जिसके बाद सलमान खान उनसे नाराज हो गए थे।

शाहरुख खान Shahrukh Khan

सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान के साथ भी सलमान खान की दुश्मनी रह चुकी हैं। फिलहाल दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त है। लेकिन एक समय था जब दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई थी। बता दे, ऐश्वर्या राय के बर्थडे पार्टी में दोनों एक्टर्स के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से काफी साल तक बात भी नहीं की थी।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और सलमान खान कभी भी एक दूसरे के साथ नहीं देखे गए। इसकी वजह इन दोनों के बीच की गहरी दुश्मनी है। बता दे, किसी पार्टी में सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच बड़ी बहस हो गई थी जिसमें सलमान खान ने रणबीर कपूर को थप्पड़ तक मार दिया था इसके बाद यह विवाद बड़ा हुआ और सुर्खियों में बन गया फिलहाल दोनों एक्टर्स एक दूसरे को पसंद नहीं करते।