Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023: राजस्थान में अलग अलग कॉलेजों और संस्थानों में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक कैंडिडेट्स/ छात्र का अब इंतजार खत्म हो गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि BSTC का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार के शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक कार्यालय, बीकानेर की तरफ से BSTC Pre Deled Result की घोषणा उसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://panjiyakpredeled.in पर कर दी गई है। जो भी परीक्षार्थी हैं वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर BSTC Pre Deled रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना वेबसाइट पर रोल नंबर डालना होगा। उसके बाद अपने नाम का इस्तेमाल करते हुए वह अपना रिजल्ट देख सकते हैं, नाम के साथ-साथ स्टूडेंट्स को अपनी मां का नाम भी डालना होगा।
Rajasthan BSTC Result 2023: 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को था रिजल्ट का इंतजार
जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan BSTC Result 2023 का इंतजार राज्य भर के 5 लाख से ज्यादा
उम्मीदवारों को था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, 5.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan BSTC Result 2023 परीक्षा का आयोजन अगस्त में 28 तारीख को किया गया था। इस एग्जाम में छात्रों से करीब 200 प्रश्न पूछे गए थे। जिसके लिए 600 अंक निर्धारित किए गए थे।
वहीं Rajasthan BSTC एक्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 10 जुलाई 2023 से शुरू हो गया था। जोकि जुलाई के अंत में ही खत्म हुआ था। इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म में ऑनलाइन सुधार करने के लिए 1 अगस्त से 4 अगस्त, 2023 तक का छात्रों को मौका दिया गया था। इसके बाद 28 अगस्त को एग्जाम कराया गया था।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023 देखने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जानें के बार, Pre DElEd 2023 Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद उसमें अपनी डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर इंटर करना होगा।
जैसे ही कैंडिडेट अपनी सारी डिटेल सबमिट करेगा उसके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट प्रकाशित हो जाएगा। वह चाहे तो अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकल सकते हैं।