बॉलीवुड इंडस्ट्री में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस और एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचती हैं। नोरा फतेही की एक्टिंग से ज्यादा लोग उनके डांस के दीवाने हैं। नोरा फतेही के डांस स्टेप अक्सर फैन्स का ध्यान खींचते हैं। नोरा फतेही कई डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आती हैं। नोरा फतेही एक बार फिर खबरों में हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नोरा फतेही को उनके डांस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, डांस प्लस शो पर नोरा फतेही द्वारा किया गया डांस लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें निशाना बनाया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
नोरा फतेही का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है

नोरा फतेही हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस प्लस में नजर आई थीं। इस दौरान नोरा फतेही ने अपने गाने नाच मेरी रानी पर ऐसा डांस किया जो लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें हदें पार करने के लिए ट्रोल कर दिया। डांस करते-करते नोरा फतेही अपने शरीर पर बोतल से पानी डालने लगीं। नोरा फतेही का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही ने जिस तरह से डांस किया उसे देखकर शो के जज भी हैरान रह गए। इस डांस वीडियो को लेकर नोरा फतेही को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
नोरा फतेही के डांस पर किए कमेंट्स

नोरा फतेही के डांस वीडियो को देखने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘शर्मनाक.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘हमें ऐसा कल्चर बिल्कुल नहीं चाहिए।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘डांस के नाम पर कुछ भी हो रहा है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बचपन में हमारे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर डांस और सिंगिंग शो देखते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।’ लोगों ने नोरा फतेही के इस अंदाज की खूब आलोचना की है।