NTA Exam Calendar 2024: एनटीए ने जारी किया होने वाले एग्जाम्स का कार्यक्रम, 24 जनवरी सेJEE मेन जानें अन्य एग्जाम्स की डेट

NTA Exam Calendar 2024: जो छात्र केंद्रीय और राज्य बोर्ड से 12वीं कर रहे हैं उनके लिए एक जरूरी सूचना है दरअसल NTA यानी की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तरफ से इंजीनियरिंग, मेडिकल, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ तमाम अन्य प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेस में अगले साल एडमिशन के लिए आयोजित किए जाने वाले अलग अलग एंट्रेंस एग्जाम के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। NTA की तरफ से आज यानी मंगलवार, 19 सितंबर 2023 को जारी एग्जाम कैंलडर 2024 जारी कर दिया गया है। जिसमें आने वाली सभी परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणा कैलेंडर के जरिए की गई हैं। जिनमें JEE Main, NEET UG और CUET UG शामिल हैं। इन्हीं परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों की टोटल संख्या पिछले साल करीब 45 लाख के आस-पास हो सकती है।

NTA Exam Calendar 2024: JEE Main एग्जाम की डेट्स का हुआ एलान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आने वाली साल यानी की 2024 में IIT समते कई अलग अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित होने वाले UG कोर्सस में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को ध्यान देना है कि NTA एग्जाम कैलेंडर 2024 में सबसे पहले JEE Main 2024 के सेशन 1 का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि एजेंसी ने पहले सत्र का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच किए जाने की घोषणा की है। वहीं, JEE Main 2024 का सेशन 2 अप्रैल में 1 से 15 तारीख के बीच आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने नटीए जेईई मेन 2024 एग्जाम डेट्स के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन की तारीखों का भी एलान 18 सितंबर 2023 से शुरू हुआ सप्ताह के दौरान किए जाने की उम्मीद थी।

NTA Exam Calendar 2024: इस दिन होगा NEET UG और CUET UG

मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए बात की जाए तो NTA NEET यूजी 2024 का आयोजन 5 मई के आसपास किया जाएगा। दूसरी तरफ देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग लेने वाले अलग अलग राज्य के विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों में चलने वाले UG कोर्सेस में एडमिशन के लिए CUET UG 2024 का आयोजन 15 से 31 मई के बीच किया जाएगा।

NTA Exam Calendar 2024: इन डेट्स को होंगे एग्जाम्स

JEE Main 2024 सेशन 1 – 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024

JEE Main 2024 सेशन 2 – 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024

NEET UG 2024 – 5 मई 2024

CUET UG 2024 – 15 मई से 31 मई 2024

CUET PG 2024 – 11 मार्च और 28 मार्च

CUET NET सेशन 1 – 10 जून से 21 जून 2024 के बीच