
National Engineers’ Day 2023: किसी भी देश के निर्माण और उनकी उन्नति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इंजीनियर्स की होती है। इंजीनियर्स के योगदान के जरिए ही हर एक देश निरंतर आगे तरक्की करता है और उन्नति की ओर बढ़ता है।

इन्हीं इंजीनियर्स यानी राष्ट्र निर्माताओं के योगदान को याद रखने के लिए साथ ही उनको मोटिवेट और सम्मानित करने के लिए देशभर में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होंगे की आखिर 15 सितंबर को ही क्यों राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे मनाया जाता है?

तो चलिए उनके सवाल का जवाब हम अपने इस आर्टिकल में दे देते हैं कि आखिरकार 15 सितंबर को ही नेशनल इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है ? और इस बार इस डे को मनाने के लिए क्या थीम रखा गया है?

Engineer’s Day 2023: जानकारी के लिए बता दें कि एम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। बता दें कि एम विश्वेश्वरैया को एक महान इंजीनियर का दर्जा दिया गया है, इसीलिए उन्हें 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा एम विश्वेश्वरैया को ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। उन्हीं की जयंती 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के लिए समर्पित कर दी गई।

Engineer’s Day 2023: ये है इस साल का थीम
हमारे देश में किसी भी दिन को मनाने के लिए हर साल कोई ना कोई थीम जरूर तय की जाती है और उसी के अनुसार उस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें कि इस बार राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस 2023 की थीम ‘Engineering for a Sustainable Future’ यानी कि ‘सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग’ तय की गई है।

अन्य देश इन तारीखों को मनाते है इंजीनियर्स डे
भारत के अलावा अन्य देशों में भी इंजीनियर्स को सम्मान देने के लिए इंजीनियर्स स्टेप मनाया जाता है। लेकिन उनकी डेट्स अलग-अलग होती है। जहां भारत में 15 सितंबर को यह दिन मनाया जाता है।

तो वहीं पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में इंजीनियर्स डे हर साल 7 मई को मनाया जाता है। इटली में 15 जून को मनाया जाता है, ईरान में 24 फरवरी और रोमानिया में 14 सितंबर को इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।