Govt Teacher Jobs: अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह सपना जल्द ही सच साबित हो सकता है। बहुत जल्द ही 69,000 से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकलने वाली हैं। ये वैकेंसी बिहार राज्य में निकलने वाली है।
बिहार में 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती होने के बाद राज्य में फिर एक बड़े लेवल पर टीचर्स की भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती प्रोसेस के तहत राज्य के अलग-अलग स्कूलों में 69 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

राज्य सरकार की ओर से 69,692 पदों को भरने के लिए भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित की जा रही है। बता दें कि इसके पहले चल रही 1 लाख 70 हजार पदों के लिए भी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने ही परीक्षा प्रबंध कराई थी।
इस संबंध में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ ने कहा कि, इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही शुरू होगा। एक और खुशी की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में एक और अहम फैसला भी लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट ने ‘शिक्षा सेवकों’ और ‘विकास मित्रों’ के मासिक तनख्वाह में 100 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है।
बिहार में हुई एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर आयोजित हुई, परीक्षा के लिए परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इस विषय के संबंध में हाल ही में अध्यक्ष ने घोषणा की थी कि परिणाम अक्टूबर के मध्य में घोषित हो सकते हैं। हालांकि, सटीक तारीख की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर सर्च करना चाहिए।