गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक वीडियो, फैंस ने दिया यह रिएक्शन

Photo of author

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक बढ़कर एक कई हिट सांग दिए है। वें अपनी गानों के अलावा सोशल मीडिया पर एक्टिविटी के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर की है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
पत्नी के साथ शेयर की रोमान्टिक वीडियो
प्रसिद्ध जोड़े गिप्पी ग्रेवाल और उनकी पत्नी रवनीत ग्रेवाल हैं । जिसके साथ गिप्पी ग्रेवाल ने एक वीडियो शेयर किया है।जिसमें दोनों पति-पत्नी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं. गिप्पी ग्रेवाल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CskesPouZXx/?igshid=MmJiY2I4NDBkZg==
खूबसूरत जोड़ी गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत ग्रेवाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। रवनीत ग्रेवाल को गिप्पी ग्रेवाल अपना लकी चार्म मानते हैं। क्योंकि रवनीत ग्रेवाल से शादी के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने पंजाबी इंडस्ट्री में गाना शुरू किया और उन्होंने इंडस्ट्री को एक के बाद एक हिट गाने दिए।
जून में रिलीज होगी गिप्पी ग्रेवाल की नई फिल्म
अगर हम गिप्पी ग्रेवाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो जून के महीने में उनकी अपकमिंग फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 आने वाली है। जिसमें उनके साथ सोनम बाजवा भी नजर आने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म मे वें फैंस को काफी गुदगुदाने वाले हैं।

इस फिल्म के अलावा हाल ही में उन्होंने पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सरगुन मेहता के साथ एक नई फिल्म की घोषणा भी की है। जो कि रोमांटिक काॅमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वें सरगुन मेहता के नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment