गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 को लेकर सुर्खियों में है। जो अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। वें इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म के प्रमोशन के बीच गिप्पी ग्रेवाल ने इस साल अपनी एक और नयी फिल्म की घोषणा की है। जिसमें वें एक्ट्रेस सरगुन मेहता के नजर आने वाले है। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता ने शेयर की पोस्ट
बुधवार को सरगुन मेहता और गिप्पी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वह गिप्पी ग्रेवाल और फिल्म के बाकी क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सरगुन ने कैप्शन में लिखा, ‘जट्ट को चुडैल टक्कर’ 13 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में।’
https://www.instagram.com/reel/Csk-U3As46Z/?igshid=MmJiY2I4NDBkZg==
इस वीडियो के माध्यम से फैंस ने कुछ फनी एक्ट भी किए हैं। साथ ही उन्होंने दोनों ने अपने फैंस को संदेश भी दिया। वीडियो में दोनों ही कलाकारों ने इस फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वही आपको बता दें कि यह दूसरी बार है, जब गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।
हाॅरर काॅमेडी होगी फिल्म
अगर हम दोनों की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इसमें सरगुन और गिप्पी के अलावा रूपी गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी। जहां फिल्म दर्शकों को डरा देगी, वहीं फिल्म के कलाकार अपनी कॉमेडी से फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
इस फिल्म का पोस्टर आने से ही फैंस काफी उत्साहित हो गंए है। वही फिल्म के फनी टाइटल की वजह से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए और उत्सुकता बढीं दी है। हालांकि फिल्म के लिए दर्शकों को अभी अक्टूबर के महीने तक का इंतजार करना होगा तब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।