CSBC Constable Exam 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम से रिलेटेड सीएसबीसी एक इंपोर्टेंट फैसला लिया है।
केंद्रीय चयन पर्षद यानी Central Selection Board of Constable, CSBC की तरफ से अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई सिपाही भर्ती एग्जाम्स को कैंसल कर दिया गया है। पर्षद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि, 1 अक्टूबर, 2023 को दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में काफी संख्ख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं।
इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन की जांच कर कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सूचना को पढ़ सकते हैं।
पर्षद ने आगे कहा कि, अन्य जगहों पर भी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके चलते 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, 7 अक्टूबर, 2023 और 15 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित परीक्षा भी अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई तारीखों की जांच करने के लिए समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहें। बता दें कि है कि बिहार पुलिस में 21391 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
इसके अलावा, बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के 1275 खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही आवेदन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदक अप्लाई कर पाएंगे।